तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, ये 18 सांसद लेंगे मंत्री पद की शपथ

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, ये 18 सांसद लेंगे मंत्री पद की शपथ

pm modi


नई दिल्ली।  नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुन लिया गया है और वह रविवार शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ 18 अन्य सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 7 कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है 3 दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इनमें कई विदेशी मेहमान भी हैं।

सूत्रों के अनुसार अमित शाह गृहमंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री, अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री और नितिन गडकरी परिवहन मंत्री बने रहेंगे। जल शक्ति मंत्री और लोकसभा स्पीकर भी बीजेपी के ही रह सकते हैं। TDP को शहरी विकास मंत्रालय और सिविल एविएशन मिल सकता है। JDU को ऊर्जा विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय मिल सकता है।

राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ

TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा NCP, LJP और JDS के कोटे से कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

18 सांसद लेंगे मंत्री पद की शपथ!

पीएम नरेंद्र मोदी रविवार की शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के साथ NDA के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें 7 कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है 3 दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा NCP, LJP और JDS के कोटे से कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है ।

होम, डिफेंस और विदेश मंत्रालय अपने पास रखेगी बीजेपी

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अमित शाह गृहमंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे यानी चारों टॉप मंत्रालय बीजेपी अपने पास रख सकती है। 

इसके अलावा अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री और नितिन गडकरी परिवहन मंत्री बने रहेंगे। सूत्रों की खबर के मुताबिक जल शक्ति मंत्रालय भी भाजपा के पास रह सकता है।

वहीं, TDP को शहरी विकास मंत्रालय मिल सकता है।

JDU को ऊर्जा विभाग मिल सकता है ।

TDP को सिविल एविएशन मिल सकता है।

JDU को ग्रामीण विकास मिल सकता है।

JDU से दो कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।

जदयू से ललन सिंह कैबिनेट मंत्री बनेंगे।

जदयू से रामनाथ ठाकुर राज्य मंत्री बनेंगे।

LJP(R) से चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री बनेंगे।

TDP से एक कैबिनेट, एक राज्य मंत्री।

लोकसभा स्पीकर BJP का ही होगा।

कहा जा रहा है कि TDP ने लोकसभा स्पीकर का पद नहीं मांगा है।