सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड

Photo Credit: Ganga
नई दिल्ली। दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में एक पुलिसकर्मी द्वारा सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है।
वीडियो में एक पुलिसकर्मी को सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारते हुए देखा जा सकता है। पुलिसकर्मी नमाजियों के साथ गाली-गलौज भी करता है। नमाजियों ने पुलिसकर्मी का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस मौके से भाग गया।
दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान कर उसे सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना की विभिन्न राजनीतिक दलों ने निंदा की है। लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी की कार्रवाई की आलोचना की है।