राष्ट्रपति चुनावः राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया, ममता और पवार से मांगा समर्थन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

राष्ट्रपति चुनावः राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया, ममता और पवार से मांगा समर्थन


राष्ट्रपति चुनावः राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया, ममता और पवार से मांगा समर्थन


नई दिल्ली, 24 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार से समर्थन मांगा है।

सूत्रों के मुताबिक, मुर्मू ने सोनिया, ममता और पवार को फोन कर उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है। उन्होंने तीनों नेताओं के फोन कर राष्ट्रपति चुनाव में देने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और एनसीपी समेत विभिन्न दलों ने विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार उतारा है। विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

सूत्र बताते हैं कि मूर्मू से फोन पर बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा, “मेरी शुभकामना आपके साथ है। वोट का फैसला पार्टी करेगी।”

उल्लेखनीय है कि मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेता और सांसद उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजीत