सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ₹1500 रुपये में रेट तय, महिला ने 7 लड़कियों को इस तरह परोसा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसी के साथ पुलिस ने इस गंदे धंधे में संलिप्त 7 लोगों को पकड़ा है। इसमें एक महिला भी शामिल है।
दिल्ली के शहादरा के जगत पुरी में सेक्स रैकेट के पर्दाफाश का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने यह भी बताया है कि देह व्यापार के धंधे में संलिप्त 6 महिलाओं को भी बचाया गया है।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (शहादरा), सुरेंद्र चौधरी ने कहा, 'शनिवार को शहादरा के स्पेशल स्टाफ को रैकेट के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद एक फर्जी ग्राहक को 1500 रुपये के साथ स्पॉट पर भेजा गया था। यहां उसकी मुलाकात एक शख्स से हुई जिसने अपना नाम करण चड्ढा बताया।'
पुलिस ने बताया कि इसके बाद करण ने उस ग्राहक को एक महिला से मिलवाया और उस महिला ने उनके सामने सात लड़कियों को पेश किया। इसके बाद उसने पुलिस को यहां चल रहे अवैध गतिविधियों के बारे में संकेत दिया। संकेत मिलते ही मौके पर पुलिस ने छापेमारी कर दी। इस दौरान सेक्ट रैकेट के एक संचालक और पांच अन्य लोगों को पुलिस ने एक साथ पकड़ा है।
ये भी पढ़ें : Yashika Aannad ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सेक्सी वीडियो, हॉटनेस पर मर मिटे फैंस
कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिल्ली के इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को ही नकली ग्राहक बना कर बेजा था। जिस्मफरोशी के जिस अड्डे पर पुलिस ने धावा बोल उसका खुलासा किया है वहां अलग-अलग जगहों से लड़कियों को लाकर उनसे देह-व्यापार कराया जाता था। यह भी बताया जा रहा है कि इनमें से कई लड़कियां मजबूरी में यह काम कर रही थीं।