क्या रतन टाटा की शादी न करने के पीछे कोई खास वजह थी?

UPUKLive, 10 october 2024, New Delhi,नई दिल्ली। देश दुनिया में मशहूर रतन टाटा की शादी नहीं हुई थी। ये वह हस्ती थे जो दूसरे परिवारों की जिंदगी संवारने का एक मौका नहीं छोड़ते थे। रतन टाटा के निजी जीवन की बात करें तो उनकी लवस्टोरी का एक किस्सा मशहूर है।
जब वह अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नौकरी कर रहे थे तब उनको किसी से प्यार था। रिपोट्स के मुताबिक, वह उस लड़की से शादी करना चाहते थे लेकिन कर नहीं पाए। इसके पीछे की वजह उनकी दादी की तबीयत थी, जिसके कारण उनको भारत वापस आना पड़ा था।
बाद में क्यों नहीं हुई शादी?
रतन टाटा के भारत लौटने के बाद भी उनको उम्मीद थी कि वह लड़की भारत आ जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि वह साल 1962 का जब भारत और चीन के बीच जंग हुई थी।
देश के हालात की वजह से लड़की के माता-पिता उन दोनों की शादी के लिए राजी नहीं हुए। यहीं उनका ये रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद भी रतन टाटा का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी तन्हा ही गुजारी।