क्‍या औरंगजेब की कब्र ढहा दी जाएगी?, CM देवेंद्र फडणवीस का आया बड़ा बयान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

क्‍या औरंगजेब की कब्र ढहा दी जाएगी?, CM देवेंद्र फडणवीस का आया बड़ा बयान

Fadnavis

Photo Credit: Social Media


महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी द्वारा औरंगजेब की प्रशंसा किए जाने के बाद यह मामला अब और भी गरमा गया है। आजमी के बयान के बाद से राज्य में राजनीतिक और धार्मिक संगठन मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपना पक्ष रखा है, जिसके बाद इस विषय पर राजनीति और भी तेज हो गई है।

छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) से लगभग 24 किलोमीटर दूर खुलदाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र अब राज्य की राजनीति का केंद्र बिंदु बन गई है। बीजेपी के सतारा सांसद उदयनराजे भोसले, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं, ने इस कब्र को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा, "इसकी क्या जरूरत है... जेसीबी मशीन भेजो और उसकी कब्र को ध्वस्त कर दो... वह एक चोर और लूटेरा था।"

फडणवीस का बड़ा बयान: "हम भी चाहते हैं हटाना"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र और देश के लोग भी यही चाहते हैं कि मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटा दी जाए। उन्होंने कहा, "हम सभी भी यही चाहते हैं, लेकिन आपको इसे कानून के दायरे में करना होगा, क्योंकि यह एक संरक्षित स्थल है। यह स्थल कुछ साल पहले कांग्रेस शासन के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में रखा गया था।"

फडणवीस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि औरंगजेब की कब्र को तब संरक्षित दर्जा दिया गया था, जब केंद्र और महाराष्ट्र दोनों जगह पर कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। उन्होंने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षित स्मारकों में औरंगजेब की कब्र और मकबरा भी शामिल है।