पंजाब में मुफ्त बिजली योजना से 90 प्रतिशत पंजाबियों का बिल आ रहा है जीरो : CM मान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Punjab

पंजाब में मुफ्त बिजली योजना से 90 प्रतिशत पंजाबियों का बिल आ रहा है जीरो : CM मान

CM Mann


जींद  : पंजाब सी.एम. मान व दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा के जींद में पहुंचे। जहां सी.एम. भगवंत मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक शहर जींद की धरती पर आप सबका इकट्ठे होना इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि आप नई कहानी लिखने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे लोग जुड़ते रहे और काफिला बनता गया। 

सी.एम. मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए बोलते हुए कहा कि वह आज अपनी ही धरती पर आए हैं। अरविंद केजरीवाल हरियाणा का लाल है। यहीं से वह पढ़ाई-लिखाई करके बड़े अफसर बन गए थे। इनकम टेक्स के कमिश्नर बने थे। अगर वह चाहते तो बोरियां भर-भर कर पैसा कमा सकते थे लेकिन उनका ऐसा नहीं किया। उन्होंने जो अफसर लोग पैसा लूट रहे हैं उसे बचाना जरूरी समझा इसिलए उन्होंने इस्तीफा दिया और राजनीति में आए। उन्होंने अंधेरे में तीर चलाया। भगवान का साथ था तो तीर निशाने पर लग गया। भ्रष्टाचारियों को चोट पहुंची। दिल्ली के 2015 में मुख्यमंत्री बने 2020 में दोबारा चुनाव हुए फिर मुख्यमंत्री बने। इसी दौरान उनके किए कामों की गूंज पंजाब पहुंची। 2022 में मार्च में पंजाब रिजल्ट आया। पंजाब में 170 में से 92 सीटें आप को मिली।

वह जैसे आज हरियाणा में आए हैं ऐसे ही पंजाब में जाते थे और गारंटी देते थे। एक बार आप को मौका दे दो। सी.एम. मान ने कहा कि विपक्ष पूछता था पैसा कहां से आया तो जवाब मिला कि उन्हीं में से आया। उन्होंने लीकेज बंद कर दी पैसा खजाना में आ रहा है। पंजाब में 90 प्रतिशत पंजाबियों का बिल जीरो आ रहा है। लोगों ने एक ही झाड़ू से सब साफ कर दिया। 

सी.एम. मान ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर धर्म, जाति, व नफरत वाली राजनीति चाहिए तो भाई साहब पहले वाले हैं जो 70 साल से लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20-21 महीने हुए हैं उन्होंने पंजाब में 4200 सरकारी नौकरी देकर आपके सामने खड़े हैं। डेढ़ साल 2 सालों में पूरी कर देंगे। लोग अफसर बन रहे हैं। सरकार  जाकर आपका दरवाजा खटखटा रही है। पंजाब में आपकी नौकरी आपका इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार 92 में से 80 एम.एल.ए. बने हैं। 

पंजाब में 600 आम आदमी क्लीनिक बन चुके हैं 125 तैयार हैं। करीब 1 करोड़ बंदा वहां से इलाज करवा चुका है। सी.एम. मान ने तीखा हमला करते हुए कहा कि उसको उससे लड़वा दो, उसका एम.एल.ए. खरीद लो, वह यह काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि झुमले सुनाने वाले आ गए हैं। आजकल झुमलों की फैक्टरियों में झुमले बन रहे हैं। बड़ी तेजी से लोकसभा चुनाव में झुमसले आएंगे। क्योंकि वह इतना झूठ बोलते हैं कभी तो सच बोल लें। उन्होंने कहा कि सच बोलने वालों को दोबारा याद नहीं रखना पड़ता। झूठ बोलने वाले को हमेशा याद रखना पड़ता है वह पिछली बार आए थे क्या बोल कर गए थे। 

केंद्र सरकार पर  तंज कसते हुए लोगों से पूछा क्या 15 लाख आपको आ गया। तो जवाब आया नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में भी नहीं आया। इस पर उन्होंने कहा कि 15 लाख की रकम लिखता हूं कलम रुक जाती है। काले धन बारे में सोचता हूं तो सियाही सूख जाती है। उनकी हर बात झुमला निकली। अब तो यह भी शक क्या चाय बनानी भी आती है या नहीं। सी.एम. मान ने कहा कि किसी ने उन्हें व्हाट्सएप पर लिखा, ''एक छोटा बच्चा था जो गुजरात के रेलवे स्टेशन पर रेल गाड़ी में चाय बेचता था। बड़ा हुआ तो उसने रेलगाड़ी ही बेच दी, जहाज बेच दिया, तेल बेच दिया, कोई चीज नहीं जो बची हो... हां एक मीडिया व एम.एल.ए. जरूर खरीदे हैं।''

सी.एम. मान ने कहा कि दिल्ली में सरकारी अस्पताल बहुत अच्छे हैं। सारे इलाज फ्री है। पूछने पर यह अस्पताल किसने बनाए, सतिंदर जैन ने, जेल में डाल दो। सरकारी स्कूल बहुत अच्छे चल रहे हैं। लोगों ने बच्चे प्राइवेट से निकाल सरकारी स्कूल में दाखिल करवा रहे हैं, किसने बनाए... मनीश सिसोदिया ने जेल में डाल दो। अरविंद केजरीवाल हरियाणा, मध्य प्रदेश जहां भी जाते हैं, भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता है। अच्छा ई.डी. का नोटिस भेज दो, जेल में डाल दो। ये लोग हमें ऐसे डरा रहे हैं। संजय सिंह को जेल भेज दिया।