सीबीआई को औजार की तरह इस्तेमाल करती है भाजपा : सीएम मान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Punjab

सीबीआई को औजार की तरह इस्तेमाल करती है भाजपा : सीएम मान

bhagwant mann


चंडीगढ़ (पंजाब): भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आखिर ईडी कौन है। ईडी भाजपा ही है। 

इलेक्टोरल बॉन्ड में पता चला कि पहले ईडी जाती है फिर वो बंदा 10 दिन बाद 15 दिन बाद इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदता है। फिर इसे चंदे के तौर पर दिया जाता है। ईडी को औजार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

सीबीआई को औजार की तरह इस्तेमाल किया जाता है। एक दिन पहले वही आदमी भ्रष्ट होता है, अगर वह भाजपा में शामिल हो जाए। फिर उसे जेपी नड्डा शामिल करा लें, चाहे अमित शाह करवा लें, भाजपा में शामिल होने के बाद वह एकदम से धुल जाता है।

भाजपा एक वॉशिंग मशीन है। विपक्ष पर कोई भी आरोप लगा दो। ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले का किंगपिन कहा है, यह आरोप है, साबित थोड़े हुए हुआ है।

कुछ भी आरोप लगा दो, किसी पर भी आरोप लगा दो। कोई बंदा कह दे कि मैं केजरीवाल से मिला था, उन्होंने कहा कि इसे पैसा दे दो, ये कौन सा आरोप हुआ, ये कौन सा कानून है। अरविंद केजरीवाल बड़े जोश के साथ बाहर आएंगे।

इस संकट से आम आदमी पार्टी बड़ी बनकर निकलेगी। हम आम आदमी पार्टी के नेता नहीं हैं, हम सभी पार्टी के वॉलंटियर हैं। हमारी पार्टी में सिपाही और जरनैल की वर्दी एक ही है। हम पार्टी के सिपाही बनकर काम करेंगे।

गौर करने वाली बात है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि सोच है, उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। देश देख रहा है कि कैसे ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जा रहा है।