सीएम भगवंत मान के ओएसडी मंजीत सिद्धू ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी मंजीत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पता चला है कि उन्होंने शुक्रवार रात को ही इस्तीफा दे दिया था. जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी. उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है.
मनजीत सिंह सिद्धू पेशे से पत्रकार और कलाकारों में से एक है। वह मुख्यमंत्री के पुराने मित्रों में से एक है। कुछ साल वह पत्रकारिता छोड़कर पार्टी से जुड़ गए थे। विधानसभा चुनाव में भी वह भगवंत मान के साथ रहे थे।
इसी बीच राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और भगवत मान को मुख्यमंत्री पद दिया गया। लेकिन काफी समय तक मनजीत सिंह सिद्धू को कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई। इसी बीच गत साल जनवरी में उन्हें यह पद दिया गया। विधानसभा में ही उनको दफ्तर अलॉट किया हुआ था।