कल 9 नवंबर से सरकारी बसें बंद करने का ऐलान

चंडीगढ़ : पंजाब में पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने कल 9 नवंबर से सरकारी बसें बंद करने का ऐलान किया था, जिसे अब यूनियन ने वापस ले लिया है। पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांगें मान ली हैं, जिसके चलते पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी हड़ताल यानी सरकारी बसों का चक्का जाम करने का फैसला वापस ले लिया है।