लोगों का जोश और जुनून बता रहा है कि श्री फतेहगढ़ साहिब से जीत पक्की है : सीएम भगवंत मान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Punjab

लोगों का जोश और जुनून बता रहा है कि श्री फतेहगढ़ साहिब से जीत पक्की है : सीएम भगवंत मान

Bhagwant Mann


चंडीगढ़ (पंजाब): पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र श्री फतेहगढ़ साहिब से पार्टी उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी साहनेवाल में पार्टी वालंटियरों के साथ रोड शो किया।

इस दौरान सीएम भगवंत मान ने बड़ी संख्या में आये सम्मानित लोगों का हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि श्री फतेहगढ़ साहिब के लोगों का उत्साह, जुनून और दृढ़ संकल्प देखकर दिल को राहत मिली।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों का जोश और जुनून बता रहा है कि श्री फतेहगढ़ साहिब से जीत पक्की है। माताएं सिर पर ताली बजा रही हैं। बहनें दुआएं दे रही हैं। जवान लड़के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी ले रहे हैं। इस अथाह प्रेम की कीमत दुनिया की किसी भी मुद्रा में नहीं है।

बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे।