Punjab News: पंजाब की मान सरकार का बड़ा तोहफा,इस जिले में लगेंगे रोजाना शिकायत निवारण कैंप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Punjab

Punjab News: पंजाब की मान सरकार का बड़ा तोहफा,इस जिले में लगेंगे रोजाना शिकायत निवारण कैंप

 CM Bhagwant Mann


लुधियानाः पंजाब सरकार ने आप की सरकार आप के द्वार मुहिम के तहत लोगों की तरफ से सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने की बजाय उनकी शिकायतों को उनके मूल स्थानों पर हल करने का फैसला लिया है। इसके लिए 6 फरवरी के बाद सरकारी कार्यालयों में जाने के बजाय जिले के सात सब-डीविजनों रोजाना आप सरकार द्वारा रोजाना शिकायत निवारन कैंप लगाए जाएंगे।।

इस नई पहल के तहत लोगों तक पहुंचने के लिए जिले के हर गांव और नगर निगम के वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां समस्याओं को मौके पर ही हल करने और तुरंत सेवा वितरण सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

राजस्व विभाग, सेवा केंद्र, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास, कृषि और किसान कल्याण, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और स्वच्छता, पी.एस.पी.सी.एल., ग्रामीण विकास और पंचायत, पुलिस और अन्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। इन शिविरों में भाग लेंगे और अपने क्यूसिक स्थापित करेंगे।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त साक्षी साहनी ने बताया कि इन शिकायत निवारण शिविरों को लगाने का उद्देश्य आम लोगों के घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका मौके पर ही समाधान करना है। उन्होंने कहा कि लोगों की अधिकतम संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी और एक समर्पित टीम नियुक्त करके हर मुद्दे या शिकायत का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी से सेवाएं अधिक प्रतिक्रियाशील और पारदर्शी बनेगी।

डिप्टी कमिश्नर साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों तक पहुंचकर उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले से ही हर सप्ताह शिविर आयोजित कर रही है, लेकिन ये विशेष शिकायत निवारण शिविर अब लुधियाना जिले के सभी गांवों और नगर निगमों के वार्डों में प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने पहले ही एक रोडमैप तैयार कर लिया है और इन निर्वाचन क्षेत्रों में शिविरों के स्थानों और तारीखों/समय को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक घोषणाएं भी की जा रही हैं।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) ओजस्वी अलंकार, नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर परमदीप सिंह, सभी एस.डी.एमस और संबंधित सरकारी विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।