हिसार: रेहड़ी वालों पर नहीं अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करे नगर निगम: मनोज राठी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

हिसार: रेहड़ी वालों पर नहीं अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करे नगर निगम: मनोज राठी


हिसार: रेहड़ी वालों पर नहीं अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करे नगर निगम: मनोज राठी


निगम आयुक्त से मिलने मनोज राठी व रेहड़ी वालों ने की मांग

हिसार, 23 जून (हि.स.)। शहर के डाबड़ा चौक पुल व रेड स्कवेयर मार्केट में रेहड़ी लगाने वाले सैंकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज राठी के नेतृत्व में गुरूवार को नगर निगम आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने वर्षों से चल रहे काम का हवाला देते हुए उन्हें अपने स्थानों पर काम करने देने की मांग की साथ ही कहा कि मॉडल टाउन सहित अनेक रिहायशी क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधियां चल रही है, उन पर कोई हाथ नहीं डालता।

मनोज राठी ने रेहड़ी वालों का पक्ष रखते हुए कहा कि डाबड़ा चौक पुल के नीचे व रेड स्कवेयर मार्केट में सैंकड़ों रेहड़ी वाले मेहनत-मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहे हैं। निगम की विभिन्न टीमें इन रेहड़ी वालों को समय-समय पर वहां से खदेड़ देती है, जिससे उनका काम बाधित होता है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी वाले गरीब परिवार है और सारा दिन रेहड़ियों पर खड़े रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि रेड स्कवेयर मार्केट में बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल वाले लोग इन्हें टिकने नहीं देते। ऐसे लोगों की मदद विधायक व मेयर भी कर देते हैं लेकिन गरीब रेहड़ी वालों की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता। उन्होंने निगम आयुक्त सेे मांग की कि विभिन्न स्थानों पर रेहड़ी वालों को काम करके गुजारा करने दिया जाए। इस अवसर पर उनके साथ रामकिशोर योगी, कृष्ण, अशोक कुमार, रामशरण, हरसिंह, देवा सहित सैंकड़ों रेहड़ी वाले भी थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव