डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

pic


रांची। डीजीपी नीरज सिन्हा ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। मौके पर डीजीपी ने कहा कि एक देश एक भाग एक पहचान हमारी के नारे के साथ स्वतंत्रता दिवस हर घर तिरंगा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस राज्य के आम लोगों को समाज में सम्मान के साथ जीने की परिस्थितियां पैदा करने के साथ-साथ राज्य को विकास की ओर आगे करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से ही कोविड-19 की में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आम जनता को सुरक्षित रखने में हम सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों का योगदान अतुलनीय रहा है। डीजीपी ने कहा कि पूरे राज्य में आम जनता की सुरक्षा के लिए हमारे पदाधिकारियों एवं जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर जिस तरह कार्य किया है उसकी सर्वत्र प्रशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी प्रतिबद्धता अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई से अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना ही नहीं बल्कि राज्य में उग्रवादी गतिविधियों को नियंत्रित करना भी हमारा एक अहम लक्ष्य है।

वर्ष 2019 से 2022 में कुल 1526 नक्सली हुए गिरफ्तार

डीजीपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। वर्ष 2019 से 2022 में कुल 1526 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक पोलित ब्यूरो सदस्य, एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, तीन स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य, एक रीजनल कमेटी सदस्य, 12 जोनल कमांडर, 30 सब जोनल कमांडर और 61 एरिया कमांडर की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा 136 पुलिस हथियार ,40 रेगुलर हथियार, 590 देसी हथियार,37541 कारतूस,1048 आईईडी,9616 डेटोनेटर बरामद किए गए है। डीजीपी ने कहा कि नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए बनाए गए आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति का भी सकारात्मक फलाफल रहा है। इसके तहत कुल 57 सिर से नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा कुल 51 नक्सली विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

डीजीपी ने कहा कि वर्ष 2022 में झारखंड राज्य में सक्रिय उग्रवादी संगठनों पर निगरानी रखने के लिए विशेष कार्य दल के रूप में साइबर मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। साइबर क्राइम के अपराध को रोकने के लिए राज्य में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की शुरुआत की गई है।

डीजीपी ने बताया कि राज्य में कार्यरत विभिन्न साईबर क्राईम थानों के द्वारा जुन 2022 तक विभिन्न तरीकों से ठगी गई कुल रकम लगभग चार करोड़ अड़तालिस लाख चौबीस हजार पांच सौ इक्यावन वर्ष 2019 माह जून 2022 तक राज्य में 3001 साईबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है तथा 3060 मोबाइल फोन, 4739 सिम कार्ड, 1689 एटीएम कार्ड, 938 पासबुक, 248 चेकबुक, 66 चारपहिया वाहन, 218 दो पहिया वाहन, 218 लैपटॉप, 17 स्वाईप मशीन 4 क्लोन मशीन, 4 राउटर तथा 01 करोड़ 90 लाख 66 हजार 220 रूपये बरामद किए गये है।