आजादी के अमृत महोत्सव में उत्साह, गांव-शहर में आयोजनों की धूम

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

आजादी के अमृत महोत्सव में उत्साह, गांव-शहर में आयोजनों की धूम

pic


रायबरेली। आजादी के अमृत महोत्सव पर गांव-शहर हर जगह उत्साह है। गली-गली तिरंगा यात्रा निकल रही है और घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। स्कूलों में आयोजनों की धूम मची हुई है और युवा लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बुधवार को बछरावा क्षेत्र के कसरावा गांव में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है।

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरा देश जश्न मना रहा है। विकास खंड की कसरावां ग्राम सभा में आज सरकार की मंशा के अनुरूप आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा ओवरब्रिज के नीचे कसरावां ग्राम सभा के मुख्य गेट से प्रारंभ होकर ग्राम सभा के मुख्य मार्गों से होकर पुनः कसरावां गेट तक आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगा के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया।

इस मौके पर यातायात व्यवस्था के नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन भी उत्साही युवकों के साथ तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद रहे। इस मौके पर पंकज पटेल, राजकुमार गुप्ता, कमरूदीन अशर्फ़ी मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आदि लोग मौजूद रहे।

लालगंज में श्रीगणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार के अध्यापकों व बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर लोगों को तिरंगे को लगाए जाने के विषय में प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा ऐहार इंटर कॉलेज से निकलकर ऐहार गांव में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व कॉलेज के संस्थापक महावीर पांडे के आवास के पास रोककर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के विषय में बताया गया और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस यात्रा का संचालन प्रधानाचार्य कमलाकांत त्रिवेदी व विद्यालय के शिक्षक राकेश मिश्र, शैलेंद्र दीक्षित, इंद्र कुमार, विजय बाजपेई, जितेंद्र मिश्रा अनुज अवस्थी, अनूप पांडे, संदीप बाजपेई, सत्येंद्र मिश्रा, सुरेश चंद्र, जयेंद्र, सुजीत कुमार, भीमसेन आदि अध्यापकों का पूर्ण सहयोग रहा। यात्रा का समापन श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज में हुआ।