महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अस्पताल में भर्ती

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अस्पताल में भर्ती

anil deshmukh_ ex minister_ maharashtra


मुंबई। महाराष्ट्र में 100 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में गिरफ्तार पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को शुक्रवार को जे.जे. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में अनिल देशमुख की मेडिकल जांच की जा रही है।

शुक्रवार की दोपहर आर्थर रोड जेल में अनिल देशमुख अचानक चक्कर आने के बाद गिर गए थे। इसके बाद उनके सीने में दर्द होने लगा था। जेल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जे.जे. अस्पताल में भर्ती करवाया है। इससे पहले भी अनिल देशमुख अचानक जेल में गिर गए थे, जिससे उनके कंधे में गंभीर चोट आई थी। इसका इलाज जे.जे. अस्पताल में किया गया था।

दरअसल, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की रंगदारी प्रतिमाह वसूली का टारगेट देने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। इस मामले की प्राथमिक जांच का आदेश हाईकोर्ट ने सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) को दिया था। इसके बाद अनिल देशमुख की मनी लॉड्रिंग ऐंगल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच की थी। सीबीआई और ईडी ने अनिल देशमुख के मुंबई और नागपुर स्थित घर पर छापा मारा था और अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया था। इस समय अनिल देशमुख इसी मामले में न्यायिक हिरासत में हैं और उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा गया है।