रिश्वत लेते रंगे हाथों लॉट मंडल गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

रिश्वत लेते रंगे हाथों लॉट मंडल गिरफ्तार

lat mandal arrested


करीमगंज (असम)। सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को फिर से एक लॉट मंडल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार निदेशालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि करीमगंज जिला सदर सर्किल कार्यालय के लॉट मंडल (लेखपाल) रंजीत गोस्वामी उर्फ चंचल ने शिकायतकर्ता से जमीन को नामजारी करने के बदले 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने संबंधित लोक सेवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय से संपर्क किया।

दर्ज शिकायत के अनुसार शुक्रवार को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की टीम द्वारा करीमगंज सदर अंचल अधिकारी के कार्यालय में जाल बिछाया गया। लॉट रंजीत गोस्वामी ने दोपहर 3.45 बजे कार्यालय में 20 हजार रुपये शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में लिया उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

रंजीत गोस्वामी के कब्जे से स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में रिश्वत की राशि को जब्त कर लिया गया है। एसीबी पुलिस स्टेशन में 26/08/2022 को एसीबी पीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। लॉट मंडल रंजीत गोस्वामी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 7(ए) के तहत मामला संख्या 34/2022 पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

वहीं निचले असम के धुबरी जिला में भी आज सर्व शिक्षा अभियान मिशन, धुबरी के जिला कार्यक्रम अधिकारी अजहरुल इस्लाम को रिश्वत लेते समय रंगे हाथों सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।