यमुनानगर के एतिहासिक धार्मिक स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से होगा विकास:मनोहर लाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

यमुनानगर के एतिहासिक धार्मिक स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से होगा विकास:मनोहर लाल


यमुनानगर के एतिहासिक धार्मिक स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से होगा विकास:मनोहर लाल


यमुनानगर के एतिहासिक धार्मिक स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से होगा विकास:मनोहर लाल


यमुनानगर के एतिहासिक धार्मिक स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से होगा विकास:मनोहर लाल


यमुनानगर के एतिहासिक धार्मिक स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से होगा विकास:मनोहर लाल


यमुनानगर, 15 मई (हि.स.)। जगाधरी की अनाज मंडी में रविवार को आयोजित हरियाणा प्रगति रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे। मुख्यमन्त्री मनोहर लाल खट्टर का स्वागत ने किया।

इस मौके पर संगठन प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र राजू, शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर मदन चौहान सांसद रतन लाल कटारिया, व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग , रोजी आनन्द मलिक, पूर्व मंत्री कृष्णदेव कम्बोज, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, साढौरा से पूर्व विधायक बलवन्त सिंह मुख्य रुप से शामिल रहें।

मुख्यमंत्री ने जिला में 45 करोड़ 49 लाख 40 हजार रूपये से तैयार हुए 7 विकास कार्यों का उद्घाटन किया और 2 सौ 88 करोड़ 18 लाख रूपये की एक परियोजना का शिलान्यास किया। जिला भाजपा के 13 मंडल अध्यक्षों ने पुष्पहार से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मंच की अध्यक्षता जिला महामंंत्री कृष्ण सिंगला ने की। मुख्यमन्त्री मनोहर लाल ने हरियाणा प्रगति रैली में उमड़े जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि यमुनानगर की जनता के साथ-साथ जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को इस सफल रैली के लिए बधाई देते हुए कहा कि यमुनानगर जिला मेरे लिये पुराना नही है यहां मेरा सार्वजनिक जीवन ज्यादा बीता था।

उन्होंने कहा कि जिले के विकास कार्यों में कोई कमी नही रखी जायेगी। धार्मिक एतेहासिक स्थलों का विकास किया जाएगा। किसानों को लेकर उन्होने कहा कि निर्यात के लिए गेंहू पर सरकार ने रोक लगाकर बंद कर दिया। पहले अपने लिए स्टॉक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मंडिया फिर 10 दिन के लिए गेंहू खरीद के लिए खोली जायेगी।

उन्होंने कहा कि उद्योग विकास के लिए जिला स्तर पर क्लस्टर बनाए जाएंगे। जिसको लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग, कॉरिडोर के निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक 1 हजार 83 करोड रुपये के विकास कार्य यमुनानगर-जगाधरी में कराये गये है। उन्होंने कहा कि करनाल से यमुनानगर रेल्वे लाइन का सर्वे जारी है और जल्द ही रेल चलेगी। उद्योग विस्तार को लेकर उन्होने कहा कि गुरुग्राम की तर्ज पर इन जिलों में भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 58 ओवर और अंडर रेल ब्रिज बनाए गए हैं ।

सरस्वती प्रोजेक्ट को लेकर उन्होने कहा कि धार्मिक आस्था को लेकर पर्यटन की दृष्टि से दो डेम बनाए जाएंगे व लोहगढ में एक स्मारक बनेगा। चिकित्सा क्षेत्र की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यमुनानगर में मेडीकल कालेज गुरु तेग बहादुर सिंह जी के नाम से बनेगा। उन्होने कहा कि हमारा प्रायस है कि हर योजना का लाभ सबसे पहले गरीब को मिले।

उन्होंने कहा कि 1.80 लाख रुपये से कम आय वालों को घर बैठे कार्ड बनेंगे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 12 लाभार्थियों को अपने करकमलो से 14 लाख 80 हजार रुपये के ऋण स्वीकृएति प्रमाण पत्र प्रदान किये । उन्होंने 12 लाभार्थियों को बुढ़ापा सम्मान भत्ता योजना व 15 योग्य परिवारो के नए राशन कार्ड भी मुख्यमंत्री ने अपने कर कमलो से प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यो के लिए अलग-अलग घोषणाएं की।

जिला पत्रकारों ने अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को एक संयुक्त ज्ञापन सौपा। इस मौके पर बडी संख्या में कार्य कर्ता भी उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार