पीएचई अस्थाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

पीएचई अस्थाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन


पीएचई अस्थाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन


कठुआ, 23 जून (हि.स.)। जिला कठुआ की पहाड़ी तहसील बनी के पीएचई अस्थाई कर्मचारियों की ने आल पीएचई डेलीवेजेस एसोसिएशन ज्वाइंट फ्रंट जेएंडके यूटी के बैनर तले काम छोड़ हड़ताल की। इस मौके पर उन्होंने लंबित मांगों को पूरा करने के लिए अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा।

पीएचई अस्थाई कर्मचारी बनी इकाई के प्रधान रणवीर सिंह ने कहा कि अस्थाई कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी एक्ट अक्टूबर 2019 से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्थाई कर्मचारियों की पिछले 70 महीनों का वेतन बाकी है ऐसे में कैसे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अस्थाई कर्मचारियों को हर महीने वेतन मिलना चाहिए और इसके साथ साथ सरकार जल्द से जल्द अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करें ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण ठीक ढंग से कर सकें। इस मौके पर सुरेश कुमार, जोगराज, श्यामलाल, बिशंबर दास, देवराज, जगदीश राज, अनिल कुमार, शिवकुमार, करमचंद, मोहम्मद शविर आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/बलवान