फिरोजाबाद में होगा 4,7,39,022 पौधों का रोपण, डीएम ने की समीक्षा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

फिरोजाबाद में होगा 4,7,39,022 पौधों का रोपण, डीएम ने की समीक्षा


फिरोजाबाद में होगा 4,7,39,022 पौधों का रोपण, डीएम ने की समीक्षा


फिरोजाबाद, 23 जून (हि.स.)। जनपद में 4,7,39,022 पौधों का रोपण किया जायेगा। जिलाधिकारी रवि रंजन ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक कर इसकी समीक्षा की है।

बैठक के दौरान जिला पर्यावरण समिति द्वारा वर्षाकाल 2022 में कराये जाने वाले वृक्षारोपण की तैयारी की समीक्षा की गई। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि शासन से वन विभाग को 2,4,17,000 पौधरोपण का लक्ष्य आंवटित है जिसके सापेक्ष वन विभाग द्वारा गडढा खुदान कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है तथा अन्य विभागों को 2,3,22,022 पौधों के रोपण का लक्ष्य आवंटित है जिसके सापेक्ष अन्य विभागों द्वारा गडढा खुदान कार्य प्रगति पर है। इस प्रकार जनपद में 4,7,39,022 पौधों का रोपण किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले विभागों को सख्त निर्देश दिए है कि वह एक सप्ताह में शत-प्रतिशत गढ्ढा खुदान करा लें और वन विभाग अपने लक्ष्य के सापेक्ष अन्य विभागों के लक्ष्य प्राप्त कराने के लिए अंर्तविभागीय समन्वय स्थापित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड एवं प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग वीरेन्द्र कुमार सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार/कौशल