एसपी ने अग्निवीर भर्ती स्थल का दौरा करके जांची व्यवस्थाएं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

एसपी ने अग्निवीर भर्ती स्थल का दौरा करके जांची व्यवस्थाएं

pic

मिल्ट्री स्टेशन में 12 से 19 तक होगी अग्निवीरों की भर्ती रैली
 


हिसार। हिसार के मिल्ट्री स्टेशन में अग्निवीर भर्ती रैली 12 अगस्त से शुरू होगी। हिसार के अलावा फतेहाबाद, जींद व सिरसा के युवा इस रैली में भाग ले सकेंगे और भर्ती रैली 19 अगस्त तक चलेगी।

अग्निवीर भर्ती स्थल की व्यवस्थाएं जांचने के लिए पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को भर्ती रैली स्थल का दौरा किया और सैन्य अधिकारियों से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक ने सेना अधिकारियों सहित अग्निवीर भर्ती स्थल का दौरा करने के साथ-साथ हिसार मिल्ट्री स्टेशन में अग्निवीरों के लिए बनाए गए प्रवेश द्वार का भी मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि अग्निवीर भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से शांतिप्रिय रहे। साथ ही पुलिस यह भी सुनिश्चित करेगी कि अग्निवीर भर्ती के लिए आए युवा निश्चित किए गए मार्गों से ही भर्ती स्थल पर पहुंचे। भर्ती स्थल के बाहर भी पुलिस टीमें निरंतर गश्त पर रहेगी। उन्होंने कहा कि भर्ती के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस 24 घंटे अलर्ट रहेगी।