असम में बाढ़ का असरः 25 जून से 25 जुलाई तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी

गुवाहाटी, 23 जून (हि.स.)। शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने गुरुवार को राज्य में आई प्रलयंकारी बाढ़ के मद्देनजर 25 जून से 25 जुलाई तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है। लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण स्कूलों की गर्मी की छुट्टी इस बार कुछ आगे बढ़ा दी गई है।
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 25 जून से 25 जुलाई तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी। पूर्व निर्धारित समय के तहत 5 दिन आगे गर्मी की छुट्टी को बढ़ाया गया है।
शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी।
गौरतलब है कि प्रदेश के कई स्कूलों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ऐसे में ऐसे स्कूलों में पढ़ाई कार्य नामुमकिन हो गया है। बाढ़ से राज्य के 32 जिलों के 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/दधिबल