गाजियाबाद: लूट मामले में फरार दिल्ली का बदमाश रवि मुठभेड़ में गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

गाजियाबाद: लूट मामले में फरार दिल्ली का बदमाश रवि मुठभेड़ में गिरफ्तार


गाजियाबाद: लूट मामले में फरार दिल्ली का बदमाश रवि मुठभेड़ में गिरफ्तार


-पुलिस की गोली से घायल

गाजियाबाद, 24 जून (हि.स.)। एसओजी देहात व लोनी पुलिस ने शुक्रवार की तड़के मुठभेड़ के दौरान कपड़ा व्यापारी से लूट की वारदात में फरार चल रहे बदमाश रवि को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से रवि घायल हो गया, उसे उपचार के लिए

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सेंट्रो कार व एक तमंचा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक देहात इरज राजा ने बताया कि एसओजी व लोनी पुलिस शुक्रवार की तड़के गुप्त सूचना के आधार पर निठोरा रोड पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेंट्रो कार में एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुका नहीं और उसने कार को तेज गति से आगे बढ़ा दिया। पुलिस ने पीछा किया और कार को घेर लिया। इस दौरान कार से एक युवक निकला और उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह लड़खड़ाकर नीचे गिर गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। उन्होंने बताया कि बदमाश की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। वह अमन विहार किरारी सुलेमान नगर निवासी दिल्ली का निवासी है।

उल्लेखनीय है कि वह पिछले दिनों ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुई कपड़ा व्यापारी के लूट में शामिल था और फरार चल रहा था। इसके अलावा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली