हालिशहर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

हालिशहर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव


हालिशहर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव


उत्तर 24 परगना, 23 जून (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में गुरुवार को एक फ्लैट में एक महिला का फंदे से लटकता हुआ शव पाए जाने से इलाके हड़कंप मच गया है। खबर मिलते ही हालिशहर थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामाले की जांच शुरू हो कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिला का नाम सोमा कुरु (34) था। वह हालिशहर शहर के बलदे घाटा इलाके में अपने दो संतानों के साथ रहती थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार महिला का पति रेलवे में काम करता है और मध्यप्रदेश में रहता है। तकरीबन दो वर्ष पहले महिला का राजीव भट्टाचार्य नामक एक युवक से परिचय हुआ वह हुगली जिले में पुलिस की गाड़ी चलाता है। पहले दोनों फोन पर बात किया करते थे। धीरे-धीरे दोनों में अवैध संबंध स्थापित हो गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाहोत्तर संबंधों के कारण ही महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस फिलहाल महिला के प्रेमी राजीव भट्टाचार्य और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा