यमुनानगर: अग्निपथ योजना वापसी की मांग पर गरजे किसान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Haryana

यमुनानगर: अग्निपथ योजना वापसी की मांग पर गरजे किसान


यमुनानगर: अग्निपथ योजना वापसी की मांग पर गरजे किसान


यमुनानगर: अग्निपथ योजना वापसी की मांग पर गरजे किसान


यमुनानगर: अग्निपथ योजना वापसी की मांग पर गरजे किसान


यमुनानगर, 24 जून (हि.स.)। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को अग्निपथ विरोध दिवस मनाया और प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर व विजयपाल जरनैल सिंह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय सेना में भर्ती की पुरानी पद्धति को खत्म कर अग्निपथ नामक एक योजना लाई है। इस योजना के तहत सेना की भर्ती में कई बड़े और दूरगामी बदलाव किए गए हैं। सेना के जवानों की पक्की नौकरी में सीधी भर्ती बंद कर दी गई है। थल सेना व वायु सेना में जो पक्की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी उसे भी रद्द कर दिया गया है। अब सेना में भर्ती सिर्फ 4 साल के कॉन्ट्रैक्ट की नौकरी के जरिए होगी। अग्निवीर नामक इन अस्थाई कर्मचारियों को न तो कोई रैंक दिया जाएगा और ना ही 4 साल के बाद कोई ग्रेजुएटी या पेंशन दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इनमें से एक चौथाई या उससे भी कम को ही सेना में पक्की नौकरी दी जाएगी। वर्ष 2020 में हुई भर्ती में 87 हजार नियुक्तियों की जगह इस योजना के पहले साल में 64 हजार और 4 साल में कुल दो लाख अग्निवीरों को नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई भर्ती की प्रक्रिया का कोई पायलट प्रयोग नहीं किया गया और ना ही सदन के दोनों सांसदों की रक्षा मामले की स्थाई समिति के सामने इन प्रस्ताव पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया जाए। इस मौके पर बडी संख्या में किसान शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव