मोदी-मनोहर सरकार कर रही हर वर्ग का उत्थान : मूलचंद शर्मा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Haryana

मोदी-मनोहर सरकार कर रही हर वर्ग का उत्थान : मूलचंद शर्मा


मोदी-मनोहर सरकार कर रही हर वर्ग का उत्थान : मूलचंद शर्मा


परिवहन मंत्री ने किया 87 लाख की लागत से सीवरज और पानी के कार्य की शुरूआत

फरीदाबाद, 14 मई (हि.स.)। बल्लभगढ़ के पंजाबी वाड़ा को नालीमुक्त बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार का हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने करीब 87 लाख की लागत से सीवर और पानी के कार्य की शुरूआत स्थानीय लोगों के हाथों नारियल तुड़वाकर कर की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू करवाने पर परिवहन मंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की मनोहर सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है, सडक़, सीवरेज व पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं हर जन तक पहुंचाने का प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में भी विकास कार्य जोरों पर चल रहे है, सडक़ों को पक्का किया जा रहा है और पीने के पानी से लेकर गलियों के पक्का करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि शहर में विकास कार्य की कमी नहीं रहने दी जाएगी और यमुना से मीठा रेनीवेल का पानी बल्लभगढ़ में सप्लाई किया जा रहा है और जरूरत पड़ी तो इसकी और क्षमता बढाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के पंजाबीवाड़ा को नालीमुक्त बनाने का कार्य शुरू हो चुका है और बारिश के मौसम से पहले सीवर लाइन डालने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पंजाबी बाड़ा के लोगों में करीब 50 साल पुरानी सीवर लाइन को बदले जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने इसके लिए परिवहन मंत्री का आभार जताया।

हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/संजीव