हुड्डा के गढ़ सोनीपत में तीनों निकायों में भाजपा जीती: तीर्थ राणा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Haryana

हुड्डा के गढ़ सोनीपत में तीनों निकायों में भाजपा जीती: तीर्थ राणा


हुड्डा के गढ़ सोनीपत में तीनों निकायों में भाजपा जीती: तीर्थ राणा


गन्नौर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरूण त्यागी का अभिनंदन किया आढतियों ने

सोनीपत, 22 जून (हि.स.)। नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरूण त्यागी का गुरुवार को नई अनाज मंडी में फूड ग्रेन एसोसिएशन के बैनर तले आढ़तियों ने अभिनंदन किया। विधायक निर्मल चौधरी व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। आढ़तियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

विधायक निर्मल चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी अरूण त्यागी को अपने आशीर्वाद देकर अध्यक्ष के पद पर बैठाने के लिए पूर जोर मदद करने के लिए आढ़तियों का आभार जताया। शहर के विकास कार्य में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। वहीं जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माने जाने वाले सोनीपत जिले में तीनों निकायों में भाजपा चेयरमैन ने जीत दर्ज की है। इस जीत का श्रेय भाजपा संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने चुनाव में पूरी मेहनत की। उन्होंने कहा कि जल्द ही अब पंचायत चुनाव की भी घोषणा की जाएगी।

नपा चेयरमैन अरूण त्यागी ने भी आढतियों का आभार जताया। त्यागी ने कहा कि शहर की हर समस्या का प्राथमिकता से समाधान होगा। सबसे पहले पानी निकासी की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस दौरान आढ़तियों ने शहर में अग्रसेन भवन बनाने, शहर की बीचों बीच बनी श्री गोशाला को शहर से बाहर शिफ्ट करवाने व अनाज मंडी को शहर के बाहर शिफ्ट करने की मांग की। विधायक निर्मल चौधरी व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा व चेयरमैन अरूण त्यागी ने आढतियों को उनकी मांगो का जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। गन्नौर मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, एसोसिएशन प्रधान राजेश जैन, सुरेश बत्रा, हरिप्रकाश जिंदल, प्रेम गोयल, सतीश बसंल, अनिल कौशिक, निशांत गोयल, नीरज त्यागी, सुरेश नंबरदार, मनीष बंसल, पार्षद दिनेश अधलखा, अंकित त्यागी, वरूण जैन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव