हिसार: जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन को सिखाया सबक: वजीर पूनिया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Haryana

हिसार: जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन को सिखाया सबक: वजीर पूनिया


हिसार: जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन को सिखाया सबक: वजीर पूनिया


मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व सत्तापक्ष के विधायकों के क्षेत्रों में हारे गठबंधन के प्रत्याशी

हिसार, 23 जून (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया ने कहा है कि निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता ने भाजपा-जजपा गठबंधन को करारा सबक सिखाया है। इसके बाद भी दोनों दल बेशर्मी पर उतारू है और निकाय चुनाव में श्रेष्ठ प्रदर्शन का दावा कर रहे हैं।

वजीर सिंह पूनिया ने गुरूवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ा था, लेकिन भाजपा-जजपा के लोग भारी बहुमत से जीत का दावा कर रहे हैं। ये दल बताएं कि वे जीते किससे है। खाली मैदान के बावजूद मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के क्षेत्रों में गठबंधन के उम्मीदवारों को मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा-जजपा के लोग निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन मान रहे हैं तो ये भी बताएं कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व सत्तापक्ष के विधायकों के क्षेत्रों में गठबंधन के उम्मीदवारों के हारने का क्या कारण रहा। वास्तव में जनता भाजपा-जजपा गठबंधन को नकार दिया है और अब जनता ने ठान लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इन दोनों दलों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार जिले में हांसी नगर परिषद व बरवाला नगरपालिका के चुनाव हुए, जहां गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। यहां की जनता ने सत्तापक्ष के विधायकों के भ्रष्टाचार व घमंड का करारा जवाब हार के रूप में दिया है, जिसके लिए इन क्षेत्रों की जनता बधाई की पात्र है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव