यमुनानगर: रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Haryana

यमुनानगर: रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया


यमुनानगर: रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया


यमुनानगर: रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया


यमुनानगर: रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया


यमुनानगर, 23 जून (हि.स.)। प्रदेश भर में बढ रहे नशे के खिलाफ नशे से आजादी जन जागरण अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक के द्वारा जारी दिशा निर्देश पर 12 जून से 26 जून तक पखवाडा परे प्रदेश में मनाया जा रहा है।

इसी कडी में राजकीय रेलवे के पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर भी राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान रेल्वे स्टेशन पर चलाया गया। जिसमें आने-जाने वाले यात्रियों को नशे से दूर रहने के बारे में जागरुक किया गया और हरियाणा सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 9050891500 के बारे में बताया। इस मौके पर राजकीय रेलवे पुलिस के सब इन्स्पेटर जसविन्दर सिंह ने सहायक सब इन्स्पेटर बलजीत सिंह, राकेश कुमार, परमेश्वर तिवारी, बोधराज, महिला सिपाही लक्ष्मी देवी सहित रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक किया।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव