अमजद एहतेशाम सईद ने ली हिमाचल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

अमजद एहतेशाम सईद ने ली हिमाचल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ


अमजद एहतेशाम सईद ने ली हिमाचल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ


अमजद एहतेशाम सईद ने ली हिमाचल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ


शिमला, 23 जून (हि.स.)। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरुवार को राजभवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में न्यायमूर्ति अमजद एहतेशाम सईद को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी उपस्थित थे।

गुरुवार को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति पत्र पढ़ा। इसके बाद राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरुवार को न्यायमूर्ति अमजद एहतेशाम सईद को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इसके बाद राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने शपथपत्र पर राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश के हस्ताक्षर प्राप्त किए।

उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी 1961 को जन्मे न्यायमूर्ति सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे। इन्होंने सरकार की ओर से मैंग्रोव, कचरा डंपिंग, चैरिटेबल अस्पतालों में गरीबों के लिए मुफ्तध्रियायती चिकित्सा उपचार, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, और कुपोषण ऐसे अतिमहत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित जनहित याचिका मामलों में पैरवी की। कई पब्लिक अंडरटैकिंग पैनल में रहे और उनकी ओर से मध्यस्थता में भी पेश हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल