आजादी का अमृत महोत्सव मनाना गर्व की बात: विपन कुमार नैहरिया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Himachal Pradesh

आजादी का अमृत महोत्सव मनाना गर्व की बात: विपन कुमार नैहरिया


आजादी का अमृत महोत्सव मनाना गर्व की बात: विपन कुमार नैहरिया


भागसूनाग सहित साथ लगते क्षेत्रों में निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों को बांटा तिरंगा

धर्मशाला, 09 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नैहरिया के नेतृत्व में मंगलवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत भागसूनाग सहित साथ लगते क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नैहरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ लोगों को तिरंगा बांटकर उनसे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्र के दुकानदारों सहित अन्य लोगों को घर-घर जाकर तिरंगा बांटा गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नैहरिया ने कहा कि देश की आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर पूरे देश में अमृत महोत्सव के तहत कई तरह के कार्यक्रमों को आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में हर घर तिंरगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा भी प्रमुख है।

उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी हर घर तिंरगा के अभियान को सफल बनाने में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। इस अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर तिंरगा बांटने के अलावा तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है। नैहरिया ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि हम आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है जिस के चलते पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकालकर देश को आजाद करवाने वाले आजादी के सिपाहियों को भी याद किया जा रहा है।

उन्होंने इस मौके पर सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए 13 से 15 अगस्त तक घरों व अपने कार्यक्षेत्र में तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 300 घरोें व दुकानों में लोगों को तिरंगे का वितरण किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल