शनिवार को अरविंद केजरीवाल कुल्लू में करेंगे तिरंगा यात्रा


कुल्लू, 24 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को कुल्लू के एतिहासिक मैदान में पधारेंगे। जहां वह तिरंगा यात्रा के बाद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल प्रदेश हित में बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का ढांचा बड़ा ही लाचार है। शिक्षा से ही देश का विकास होता है ओर सही शिक्षा न मिलने से देश पिछड़ जाता है। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की आवश्यकता है। प्रदेश में ईमानदारी की राजनीति की की आवश्यकता है। प्रदेश में अगर सरकार अच्छी शिक्षा नहीं उपलब्ध करवा सकती तो उन्हें सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
ठाकुर ने कहा प्रदेश में आम आदमी पार्टी शिक्षा व स्वास्थ्य का मूलभूत ढांचा सुदृढ़ करेगी। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल/सुनील