पूर्व भाजपा सांसद की पुत्रबधू उर्मिला कश्यप सहित 56 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Himachal Pradesh

पूर्व भाजपा सांसद की पुत्रबधू उर्मिला कश्यप सहित 56 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन


पूर्व भाजपा सांसद की पुत्रबधू उर्मिला कश्यप सहित 56 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन


पूर्व भाजपा सांसद की पुत्रबधू उर्मिला कश्यप सहित 56 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन


शिमला, 09 अगस्त (हि.स.)। शिमला शहरी भाजपा के 56 कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया।

प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व भाजपा सांसद व पूर्व विधायक बालक राम कश्यप की पुत्रबधू उर्मिला कश्यप के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं राजेंद्र कुमार, मूर्ति, रमन, चंद्र प्रकाश, प्रेम चंद, लेखराज कश्यप, जोगिंदर कुमार, मनोज कुमार, विनोद, भास्कर, भूतेश्वर, दीवान, श्रवण, कुलवंत सिंह, जोगिंदर सिंह, गोली भारद्वाज, कमला कश्यप, कांता गुप्ता, हेमा, सुरेश, बिमला, एकता, विद्या, प्रभा, कविता, सीमा, गीता, स्नेह कश्यप, इन्दु राणा, सीमा कश्यप, जोया कश्यप, मीरा, सुरेन्द्रा, सुमन, संतोष, साहिल, विकास, हरिश कश्यप,कांता देवी,नारायण,नेकराम,मेदराम, आशा देवी,विशाखा, सुनीता,लीला देवी,संजू,राजेंद्र शर्मा,आशीष शर्मा,ऋचा हरनोट,अंजना,मनोरमा व पूजा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इन सभी लोगों को पार्टी का पटका पहना कर इनका पार्टी में स्वागत किया।

इस दौरान विधायक आशा कुमारी, पूर्व विधायक आदर्श सूद व कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र बुशेहरी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील