शिमला-मंडी नेशनल हाइवे पर गिरा विशालकाय पेड़, दो घण्टे यातायात ठप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Himachal Pradesh

शिमला-मंडी नेशनल हाइवे पर गिरा विशालकाय पेड़, दो घण्टे यातायात ठप


शिमला-मंडी नेशनल हाइवे पर गिरा विशालकाय पेड़, दो घण्टे यातायात ठप


शिमला-मंडी नेशनल हाइवे पर गिरा विशालकाय पेड़, दो घण्टे यातायात ठप


शिमला-मंडी नेशनल हाइवे पर गिरा विशालकाय पेड़, दो घण्टे यातायात ठप


शिमला, 09 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश की राजधानी शिमला को निचले हिमाचल से जोड़ने वाला शिमला-मंडी नेशनल हाइवे-205 पर उपनगर टूटू में मंगलवार सुबह नौ बजे एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इस कारण यातायात बाधित हो गया और बिजली की तारें भी टूट गईं। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल जिस वक्त पेड़ गिरा उस वक्त हाइवे पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इस हाइवे पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण कोई भी वाहन यहां चपेट में आ सकता था। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। देवदार के पेड़ के धराशायी होने से हाइवे पर लगभग दो घण्टे यातायात ठप रहा। इस कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोकनिर्माण विभाग और बिजली बोर्ड को हाइवे को बहाल करने में दो घण्टे लग गए।

बरसात के दिनों में पहाड़ी से भूस्खलन व पेड़ गिरने की घटनाएं अकसर हो जाती हैं। जिसमें विशालकाय दिखने वाले पेड़ भी पल में गिरकर जीवन के लिए काल बन सकते हैं।

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक

राज्य में मंगलवार सुबह तक भूस्खलन से 60 सड़कें, 25 बिजली ट्रांसफार्मर और आठ पेयजल परियोजनाएं बंद हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घण्टों के दौरान राज्य के मैदानी और मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील