अनुराग ठाकुर ने की लोगों से अपील, अपने घरों में फहराएं तिरंगा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Himachal Pradesh

अनुराग ठाकुर ने की लोगों से अपील, अपने घरों में फहराएं तिरंगा


अनुराग ठाकुर ने की लोगों से अपील, अपने घरों में फहराएं तिरंगा


अनुराग ठाकुर ने की लोगों से अपील, अपने घरों में फहराएं तिरंगा


अनुराग ठाकुर ने की लोगों से अपील, अपने घरों में फहराएं तिरंगा


अनुराग ठाकुर ने की लोगों से अपील, अपने घरों में फहराएं तिरंगा


शिमला, 09 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। मंगलवार को शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में उन्होंने कहा कि भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है और देश जश्न मना रहा है। इस उत्सव में 13 से 15 अगस्त तक राज्य और देश के सभी नागरिक आगे आएं और अपने घरों पर तिरंगा लगाएं।

उन्होंने कहा कि आज 9 अगस्त है जो अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है, जब हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आइए हम एक साथ आएं और अपने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद करें।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, हमने वेट लिफ्टिंग से एथलेटिक्स में अच्छा प्रदर्शन किया है और हमारे समग्र प्रदर्शन में सुधार हुआ है। कहा कि भारत ने 61 पदक जीते हैं और दौड़ स्पर्धाओं में भी कीनिया पर हमारा दबदबा रहा है। भारत मजबूत और बेहतर हो रहा है औऱ हम नए भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील