युवा आक्रोश रैली से भाजपा में तिलमिलाहट, हरोली में मुकेश का कोई मुकाबला नही: दिनेश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Himachal Pradesh

युवा आक्रोश रैली से भाजपा में तिलमिलाहट, हरोली में मुकेश का कोई मुकाबला नही: दिनेश


युवा आक्रोश रैली से भाजपा में तिलमिलाहट, हरोली में मुकेश का कोई मुकाबला नही: दिनेश


युवा आक्रोश रैली से भाजपा में तिलमिलाहट, हरोली में मुकेश का कोई मुकाबला नही: दिनेश


ऊना, 1 अगस्त(हि. स.)। कांग्रेस पार्टी की गत दिवस टाहलीवाल में हुई युवा आक्रोश रैली से भाजपा घबरा गई है। इसी घबराहट में भाजपा के कुछ छुटभैया नेता अनाप-शनाप ब्यानबाजी करने में लगे हुए हैं। ये बात हरोली ब्लाॅक कांग्रेस के प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने कही। दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सफल युवा आक्रोश रैली से भाजपाई बुरी तरह से तिलमिला गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री से सवाल करने वाले भाजपा नेता बताएं कि इन साढे चार वर्षो में क्या किया। क्या हरोली का कोई भी स्कूल अपग्रेड हुआ, क्या कोई नया शिक्षण संस्थान हरोली क्षेत्र में स्थापित किया गया, हरोली के कितने युवाओं को रोजगार दिया गया। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कोई भी जनाधार नही है और ना ही भाजपा में ऐसा कोई नेता है जो कि मुकेश अग्निहोत्री का मुकाबला कर सके। दिनेश शर्मा ने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। पुलिस भर्ती को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला भाजपा की सबसे बड़ी नाकामी रहा है।

मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच के लिए कहा था, लेकिन अभी तक कोई जांच नही हुई। जिसके कारण पेपर लीक करने वाले सरगना अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। जनता को गुमराह करने के लिए पुलिस पेपर लीक मामले में केवल लीपापोती ही गई। उन्होंने कहा कि सरकार नाम की कोई चीज प्रदेश में नही है और अफसरशाही ही नेताओं पर हावी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक दिन कोई निर्णय लेते हैं तो दूसरे दिन ही उसे वापिस ले लेते हैं। उन्होंने कहा जयराम सरकार को युवा विरोधी व यू-टर्न वाली सरकार के रूप में जाना जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील