भाजयुमो ने शहर में निकली तिरंगा रैली

जम्मू, 9 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अगले सप्ताह स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार को एक प्रभावशाली तिरंगा बाइक रैली निकाली।
रैली को पूर्व उपमुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता, जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, प्रिया सेठी, प्रदेश उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी और हरि निवास से भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जम्मू शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरने के बाद बालिदान स्तम्भ पर समाप्त हुई।
कवीन्द्र गुप्ता ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान को 'दिवाली' की तरह मनाया जा रहा है और यह अब एक राष्ट्रीय त्योहार बन गया है। यह ऐतिहासिक था जब भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लाल चौक श्रीनगर पर तिरंगा फहराया और वे रैली के लिए सभी की सराहना के पात्र हैं जो अब इतिहास के सुनहरे शब्दों में अंकित हो गया है। यह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और सक्षम नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने कहा कि तेजी से बदल रहा जम्मू कश्मीर लोगों, खासकर युवाओं के लिए एक अच्छा संकेत है क्योंकि उन्हें अब लगता है कि जम्मू कश्मीर के किसी भी हिस्से में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने पर कोई पाबंदी नहीं है। यह यह भी दर्शाता है कि जम्मू कश्मीर के हर निवासी के दिल में तिरंगा उड़ता है और पनपता है। जम्मू वीरों की धरती है, जहां की जनता तिरंगे के सम्मान में अपने प्राणों की आहुति देने से कभी नहीं हिचकिचाती। अभी तक श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना अपराध माना जाता था लेकिन प्रधानमंत्री का मजबूत नेतृत्व है कि अब जम्मू कश्मीर में कोई जगह नहीं है जहां तिरंगा नहीं फहराया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव भाजपा अरविंद गुप्ता, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजयुमो अमनदीप सिंह, एनईसी सुखविंदर सिंह सुखी, अखिल मोर्चा प्रभारी मुनीश शर्मा, जिलाध्यक्ष मुनीश खजूरिया, विनय गुप्ता भी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान