डॉ. दुष्यंत शर्मा को सर्व सहमति से ब्राह्मण सभा कठुआ का प्रधान चुना गया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Jammu & Kashmir

डॉ. दुष्यंत शर्मा को सर्व सहमति से ब्राह्मण सभा कठुआ का प्रधान चुना गया


डॉ. दुष्यंत शर्मा को सर्व सहमति से ब्राह्मण सभा कठुआ का प्रधान चुना गया


कठुआ, 07 अगस्त (हि.स.)। कठुआ में ब्राह्मण समाज ने एकजुटता दिखाते हुए डॉ. दुष्यंत शर्मा को सर्व सहमति से ब्राह्मण सभा का प्रधान चुना है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर सर्व सहमति से अपना रुझान डॉ. दुष्यंत शर्मा के प्रति जताया और उन्हें एक बार फिर ब्राह्मण सभा कठुआ का अध्यक्ष चुना।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने डॉ दुष्यंत शर्मा को हार पहनाकर उनका स्वागत किया। दुष्यंत शर्मा ने भी ब्राह्मण समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार ब्राह्मण समाज के लोगों ने उन पर विश्वास जताकर उन्हें ब्राह्मण सभा का अध्यक्ष बनाया है। वह भी ब्राह्मण समाज के हित एवं बेहतरी के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा ने डॉ. दुष्यंत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए डॉ दुष्यंत शर्मा को सर्व सहमति से प्रधान नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज में दो गुट नहीं होने चाहिए न ही कोई राजनीतिक पार्टियों के लोग इसमें शामिल हों। इसमें मात्र ब्राह्मणों के उत्थान के लिए कार्य करेंं। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक व्यक्ति ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष के लिए आगे न आए क्योंकि इसमें ब्राह्मण समाज का उत्थान करना है ना कि ब्राह्मण सभा की आड़ में कोई राजनीति करें।

उन्होंने कहा कि इन बुजुर्गों ने शुरू से ही ब्राह्मण सभा को अपने खून से सीचा है। इन्होंने ब्राह्मण सभा को एक नई दिशा दी है, इसलिए एक बार फिर से इन्हीं को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग ब्राह्मण सभा का अध्यक्ष बनना चाहते हैं वे लोग इन बुजुर्गों के नेतृत्व में आकर अच्छा काम करें, ब्राह्मण समाज के लिए बेहतर कार्य करें, हर कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले अगली बार उन लोगों को भी मौका दिया जाएगा।

युवाओं ने कहा कि पिछले 40 सालों से ब्राह्मण सभा में एक प्रथा चलती आई है कि आज तक ब्राह्मण सभा के चुनाव नहीं हुए उसी प्रथा को कायम रखते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए एक बार फिर से सर्व सहमति से डॉक्टर दुष्यंत शर्मा को ब्राह्मण सभा का प्रधान चुना है।

हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान