जम्मू संस्कृति स्कूल को मिला राष्ट्रीय विद्यालय पुरस्कार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Jammu & Kashmir

जम्मू संस्कृति स्कूल को मिला राष्ट्रीय विद्यालय पुरस्कार


जम्मू संस्कृति स्कूल को मिला राष्ट्रीय विद्यालय पुरस्कार


जम्मू संस्कृति स्कूल को मिला राष्ट्रीय विद्यालय पुरस्कार


कठुआ, 1 अगस्त (हि.स.)। जम्मू संस्कृति स्कूल को राष्ट्रीय विद्यालय पुरस्कार से सम्मान दिया गया है। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए वर्ष 2022 के प्रभावी स्कूलों को उजागर करने के लिए दिया गया था। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल मिल्ली आर सुंबडिया ने हासिल किया है। इस पुरस्कार के लिए रोहिणी आइमा, वाइस चेयरपर्सन जम्मू संस्कृति स्कूल और हरप्रीत सिंह आनंद, अध्यक्ष जम्मू संस्कृति स्कूलों के मार्गदर्शन से ही हासिल हुआ है।

जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ के असाधारण संकाय सदस्यों की सराहनीय टीम को भी प्रिंसिपल ने बधाई का पात्र बताया है। उन्होंने कहा कि हम स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी बच्चों के माता-पिता, छात्रों और संकाय सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। यह पुरस्कार वास्तव में जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ के सभी हितधारकों के सर्वसम्मत इनपुट का परिणाम है। हमारी संस्था के इस अनुकरणीय प्रयास की मान्यता में ही विद्यालय को राष्ट्रीय विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कोविड महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि महामारी ने एक ओर शिक्षा प्रणाली को बाधित कर दिया, दूसरी ओर, इसने शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं के प्रतिमान को महत्वपूर्ण रूप से बदल दिया। यह ठीक ही कहा गया है कि विपरीत परिस्थितियों में अवसर होते हैं और ऐसी परिस्थितियों में ही स्कूल के सभी सदस्यों ने बेहतर कर दिखाया है और सम्मान तक पहुंचने में सफलता हासिल की है।

हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान