प्रो. वीणा सौहार्द पुरस्कार-2021 से सम्मानित

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Jammu & Kashmir

प्रो. वीणा सौहार्द पुरस्कार-2021 से सम्मानित


प्रो. वीणा सौहार्द पुरस्कार-2021 से सम्मानित


जम्मू, 3 अगस्त (हि.स.)। डोगरी लेखिका और भाषा वैज्ञानिक प्रो. वीणा गुप्ता को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के प्रतिष्ठित सौहार्द पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार में स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र के अलावा दो लाख पचास हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाता है।

प्रो. वीणा गुप्ता पिछले कई वर्षों से डोगरी भाषा की सेवा कर रही हैं और कई किताबें लिखी हैं जिनमें 'हिंदी-डोगरी वार्तालाप गाइड, 'डोगरी वाक्य-विन्यास', 'डोगरी भाषा: उद्भव और विकास' , ' डोगरी व्याकरण', ' डोगरी कविता: प्रमुख रूझान ' 'शिक्षकों के लिए डोगरी लिपि और उच्चारण सिखाने के लिए दिशानिर्देश', साड़े साहित्यकार (हमारे साहित्यकार) अश्विनी मगोत्रा तधा रामनाथ शास्त्री: जीवन और कार्य , 'छह रेडियो रूपक' आदि शामिल हैं तथा 30 से अधिक पुस्तकों का संपादन भी किया है।

मूल लेखन के अलावा उन्होंने उत्कृष्ट अनुवादों के साथ डोगरी साहित्य में भी योगदान दिया है, जिनमें सुबोध चंद्र सेन गुप्ता का 'बंकिम चंद्र चटर्जी', मैक्सिम गोरकी का माई यूनिवर्सिटीज , सुधा मूर्ति का वाइज एंड अदरवाइज 'मदनजीत सिंह का द सासिया स्टोरी , कविता सरवगी का कालीकथा वाया बायपास तथा रवींद्र नाथ टैगोर का गोरा शामिल है। उनके द्वारा लिखे गए लगभग 100 पत्र / लेख प्रतिष्ठित पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं जिनमें साहित्य अकादमी नई दिल्ली, केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा, भाषा विज्ञान विभाग जबलपुर, कविता आज कोलकत्ता, भाषा विज्ञान विभाग कुरुक्षेत्र, जम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी, जम्मू और कश्मीर सूचना विभाग, जम्मू विश्वविद्यालय का संस्कृत विभाग, उर्दू और डोगरी विभाग द्वारा प्रकाशित पत्र- पत्रिकाएं शामिल हैं।

उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें कई सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है जिनमें डोगरी में साहित्यिक योगदान के लिए वर्ष 2010 का जम्मू-कश्मीर राज्य पुरस्कार, अलका सरवगी के उपन्यास कालीकथा वाया बायपास, के लिए साहित्य अकादमी के डोगरी अनुवाद पर वर्ष 2013 का साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार, मालवा रंगमंच समिति उज्जैन, एमपी, जम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी, राष्ट्र भाषा प्रचार समिति (वर्धा), सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली, डोगरी संस्था जम्मू और कई अन्य संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान