धारा 370 के निरस्त होने की तीसरी वर्षगांठ पर फहराया तिरंगा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Jammu & Kashmir

धारा 370 के निरस्त होने की तीसरी वर्षगांठ पर फहराया तिरंगा


धारा 370 के निरस्त होने की तीसरी वर्षगांठ पर फहराया तिरंगा


धारा 370 के निरस्त होने की तीसरी वर्षगांठ पर फहराया तिरंगा


जम्मू, 5 अगस्त (हि.स.) । जम्मू-कश्मीर भाजपा के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी ने आज कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से एक नए जम्मू और कश्मीर का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

धारा 370 के निरस्त होने की तीसरी वर्षगांठ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सभा को संबोधित करते हुए, युद्धवीर सेठी ने कहा कि आज भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, अलगाववाद, भेदभाव और आतंकवाद पर अंकुश लगाया गया है। हमारे सुरक्षा बलों, प्रशासन और केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयास बताते हैं कि एक नया जम्मू-कश्मीर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लद्दाख और जम्मू के खिलाफ भेदभाव लगातार चल रहा था और 70 साल तक वाल्मीकि समाज, पाकिस्तानी शरणार्थियों और गोरखा समाज को कोई अधिकार नहीं दिया गया था। वे अपने ही देश में रहते हुए अपने अधिकारों से वंचित थे। आज सरकार का एक नया युग शुरू हो गया है जहां कश्मीर और जम्मू के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है। आतंकवाद पर अंकुश लगाया जा रहा है। जो लोग खुले तौर पर आतंकवाद का समर्थन करते थे, उन्हें भी रोका जा रहा है।

इस बीच युद्धवीर ने जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल आयोजन बनाने की अपील की क्योंकि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को साथी देशवासियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपने घरों के ऊपर तिरंगा फहराना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान