बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध मे किया प्रदर्शन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Jammu & Kashmir

बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध मे किया प्रदर्शन


बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध मे किया प्रदर्शन


बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध मे किया प्रदर्शन


कठुआ, 09 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी कठुआ इकाई के युवा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर कठुआ के गोविंदसर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी स्लोगन उजागर करते हुए साफ किया कि सरकार ना तो बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रयास कर रही है और ना ही भ्रष्टाचार को खत्म कर पा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में एसआई की लिस्ट निकली थी जिसमें पहली वार जम्मू में सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

हर घर तिरंगा अभियान पर कटाक्ष करते हुए कांगेस के युवा नेता अनिल भारद्वाज ने कहा कि जिस तिरंगे के लिए हमारे देश के कई लोग शहीद हुए, उस तिरंगे को एक संगठन ने अपनाने से मना कर दिया था, 52 सालों तक एक संगठन ने नागपुर में अपने मुख्यालय पर तिरंगा नही फहराया, लगातार तिरंगे को अपमानित किया गया और आज उसी संगठन से निकले हुए लोग तिरंगे का इतिहास बता रहे हैं, हर घर तिरंगा मुहिम की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जम्मू कश्मीर की अवाम जुमलेबाजी में आने वाली नहीं है, आगामी चुनावों में भाजपा को लोग बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस युवा नेता अनिल भारद्वाज, घनश्याम, अर्जुन सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान