जुमे की नमाज पर सतर्क रही रांची पुलिस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Jharkhand

जुमे की नमाज पर सतर्क रही रांची पुलिस


जुमे की नमाज पर सतर्क रही रांची पुलिस


जुमे की नमाज पर सतर्क रही रांची पुलिस


रांची, 24 जून (हि.स.)। जुमे की नमाज को लेकर रांची पुलिस शुक्रवार को अलर्ट रही। पूर्व में 10 जून को हुई हिंसा के मद्देनजर एहतियातन शहर के सभी मस्जिदों में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था। इसके अलावा शहर के लोअर बाजार, डेली मार्केट, कोतवाली थाना, हिंदपीढ़ी, अरगोड़ा और डोरंडा थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती करते रहे।

इसके अलावा सभी डीएसपी भी अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहे। सिटी कंट्रोल रूम से शहर की गतिविधियों और लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इससे पूर्व जुमे के दिन शहर के कई इलाकों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। पुलिस शहर में शांति का माहौल बनाने में जुटी हुई है। इसके अलावा चौक-चौराहों पर तैनात जवान और पीसीआर में तैनात जवानों को भी नमाज के वक्त खास तौर पर सक्रिय देखा गया। नमाज खत्म होने के बाद कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास