देवघर में भाजपा की तिरंगा यात्रा


देवघर, 7 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर अध्यक्ष चन्द्र शेखर खवाड़े के नेतृत्व में नगर पदाधिकारियों समेत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय टावर चौक से तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से नगरवासियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा अवश्य लगाये तथा शहीदों की शहादत को नमन करें।
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र विजय