डोमचांच में कांग्रेस की गौरव पदयात्रा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Jharkhand

डोमचांच में कांग्रेस की गौरव पदयात्रा


डोमचांच में कांग्रेस की गौरव पदयात्रा


कोडरमा, 10 अगस्त (हि.स.)। आजादी के महानायकों की शहादत को नमन करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी गौरव पदयात्रा कार्यक्रम के तहत कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को दूसरे दिन पदयात्रा किया। डोमचांच प्रखंड के कालीमंडा से पदयात्रा का शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष लीलावती मेहता और जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पोड़ैयाहाट के विधायक, झारखंड कांग्रेस विधायक दल उप नेता प्रदीप यादव उपस्थित हुए।

शहीद चौक पर शहीदों के स्मारक पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने पदयात्रा का शुभारंभ किया। पद यात्रा को मुख्य वक्ता प्रदीप यादव, कोडरमा जिलाध्यक्ष सहाय, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद, वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, जिला प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा, पूर्व मुखिया रविशंकर यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर, इंटक जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दशरथ पासवान ने सम्बोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव