गौतम बुद्ध की जयन्ती उत्सव के रुप में मनाया गया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional

गौतम बुद्ध की जयन्ती उत्सव के रुप में मनाया गया


गौतम बुद्ध की जयन्ती उत्सव के रुप में मनाया गया


रांची, 15 मई (हि.स.)। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास पर भगवान गौतम बुद्ध की जयन्ती उत्सव के रूप में मनाई गई। रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख, कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव आदि ने विधिवत भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की।

छोटानागपुर बौद्ध सोसायटी के अध्यक्ष एसके तामंगके नेतृत्व में नेपाल हाउस डोरंडा से बौद्ध धर्मावलंबियों के 80 अनुयायी रामेश्वर उरांव के आवास पर पहुंचे। उनके साथ पालदेन लामा एवं योगदेन लामा विशेष पुजारी के तौर पर मौजूद रहे, जिन्होंने भगवान गौतम बुद्ध की पूरे नियम पूर्वक से पूजा संपन्न कराया। 108 दीप प्रज्वलित किए गए। गौतम बुद्ध को नए वस्त्र भेंट किया गया और बोधि वृक्ष को सजाया गया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि भगवान बुद्ध कहते हैं कि खुशी रोशनी के समान है, जिसे आप जितना दूसरों को देंगे वह उतना ही और बढ़ेगा।

पूजन कार्यक्रम में झारखंड गोरखा संगठन के अध्यक्ष सागर कुमार छेत्री, मुकेश छेत्री शैलेश छेत्री, संजीव उपाध्याय, दीप नारायण सिंह, धीरज राई, पारस सिंह आदि शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण