क्षेत्र कोई सा भी हो महिलाओं को संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ता है- वसुन्धरा राजे

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Rajasthan

क्षेत्र कोई सा भी हो महिलाओं को संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ता है- वसुन्धरा राजे


क्षेत्र कोई सा भी हो महिलाओं को संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ता है- वसुन्धरा राजे


क्षेत्र कोई सा भी हो महिलाओं को संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ता है- वसुन्धरा राजे


क्षेत्र कोई सा भी हो महिलाओं को संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ता है- वसुन्धरा राजे


आबूरोड, 24 जून (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि आज भी महिलाओं को आगे बढ़कर काम करने में जो परेशानियां आती है, वह किसी से छिपी नही है। उन्होंने कहा कि कोई सा भी क्षेत्र हो, महिलाओं को संघर्ष के कठिन दौर से गुजरना पड़ता है। कहने को तो समाज में महिलाओं का बराबरी का दर्जा है लेकिन आज भी हमारी बहनों को आगे बढ़ने के उतने मौके नहीं मिल पाते, जितने मिलने चाहिए। इन हालातों में कोई दूसरा नहीं हम बहने ही बदलाव करेंगी। बस ज़रूरत है बहनों को अपनी आवाज बुलंद करने की।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका जगदंबा सरस्वती के 57वें स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आबू रोड में आयोजित समारोह में बोल रही थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही महिला सशक्तिकरण के कितने ही दावे किए जायें लेकिन आज भी सार्वजनिक जीवन में बहनों के लिए क़दम-क़दम पर अवरोध है।कदम-कदम पर ताने है। कदम-कदम पर अपमान है। उन्होंने मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व समस्त नारी जगत के लिए गौरव की बात है, क्योंकि उन्होंने मानव सेवा का काम उस समय हाथ में लिया,जिस समय महिलाओं का घर से निकलना भी बहुत कठिन था। हालांकि महिलाओं की स्थिति आज भी उतनी सुदृढ़ नही है जितनी होनी चाहिये।

राजे ने कहा कि मैं पूरी तरह से भगवान पर आश्रित हूं, वो भगवान, जिन्हें मैं मेरे राजस्थान के हर इंसान में पाती हूं। उन्होंने कहा कि भगवान का स्मरण कर अच्छे कर्म किए जाओ, परिणाम अच्छे ही आयेंगे, फिर आप सबको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्य मंत्री का ब्रह्मा कुमारी की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राज योगिनी ब्रह्म कुमारी मुन्नी दीदी, ब्रह्मा कुमारी के कार्यकारी सचिव डॉ. ब्रह्मा कुमारी मृत्युंजय, कुमारी सुचिता बहन और कुमारी कमलेश बहन ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में सांसद देवजी पटेल, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जगसी राम कोली, समा गरासिया, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और पूर्व मंत्री यूनुस खान भी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप