वसुंधरा ने अर्बुदा देवी मंदिर में टेका मत्था

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Rajasthan

वसुंधरा ने अर्बुदा देवी मंदिर में टेका मत्था


वसुंधरा ने अर्बुदा देवी मंदिर में टेका मत्था


वसुंधरा ने अर्बुदा देवी मंदिर में टेका मत्था


वसुंधरा ने अर्बुदा देवी मंदिर में टेका मत्था


सिरोही, 23 जून (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को माउंट आबू पहुंची। सुबह उन्होंने एक निजी होटल में पार्टी के कार्यकर्त्ताओं और विभिन्न सामाजिक संस्थान के सदस्यों से मुलाक़ात की।

होटल में पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद राजे शक्तिपीठ अर्बुदा देवी मंदिर पहुंचीं। 350 सीढ़ियां चढ़कर वे अर्बुदा माता मंदिर पहुंचीं और दर्शन किए। इस दौरान राजे के साथ सांसद देवजी पटेल, विधायक जगसीराम, पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी सहित अन्य भाजपा के नेता मौजूद रहे। उन्होंने अर्बुदा देवी मंदिर में मां की पूजा-अर्चना कर साधना की। इस दौरान राजे बारिश में ही मंदिर से नीचे उतरीं। राजे के दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मिया तेज़ हो गईं। वसुंधरा शाम को पांडव भवन, अचलगढ़ महादेव मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगी। इसके बाद शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, जिला महामंत्री जयसिंह, योगेंद्र गोयल सहित भाजपा जिला संगठन के ज्यादातर पदाधिकारियों ने वसुंधरा के दौरे से दूरी बनाई। किसान मोर्चा को छोड़कर सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी नदारद रहे। वसुंधरा के दौरे से जिले के भाजपा संगठन में हलचल के साथ गुटबाजी भी नजर आई।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर