सिक्किमः सांकलांग में जंगु को जोड़ने वाला बांस का सस्पेंशन पुल बन कर तैयार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Sikkim

सिक्किमः सांकलांग में जंगु को जोड़ने वाला बांस का सस्पेंशन पुल बन कर तैयार


सिक्किमः सांकलांग में जंगु को जोड़ने वाला बांस का सस्पेंशन पुल बन कर तैयार


सिक्किमः सांकलांग में जंगु को जोड़ने वाला बांस का सस्पेंशन पुल बन कर तैयार


मंगन, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तरी सिक्किम के सांकलांग में जंगु को जोड़ने वाला बांस का अस्थायी सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। अभियंता, वन अधिकारी, भारतीय सेना के जवान और स्थानीय लोग इस पुल को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

गत 4 अक्टूबर की सुबह तीस्ता नदी की बाढ़ से सांकलांग में बना पुल पूरी तरह से नष्ट हो गया था, जिसके बाद जंगु का संपर्क टूट गया था। राहत कार्य में तेजी लाने के लिए तत्काल राहत के तौर पर बांस का यह एक अस्थायी सस्पेंशन ब्रिज बनाया गया है।

बांस का सस्पेंशन ब्रिज तैयार होने के बाद जंगु के लोगों के लिए मंगन जिला मुख्यालय पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे पहले इस स्थान पर जंगुवासियों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिपलाइन का भी निर्माण किया गया है। यह सस्पेंशन ब्रिज नदी से 15 मीटर की ऊंचाई पर 79 मीटर लंबा है।

पुल का निर्माण मंगन जिले की जिला पंचायत की देखरेख और डीई जिला सरोज अधिकारी के नेतृत्व में किया गया है। जंगु विधानसभा क्षेत्र के विधायक पिंचो नामग्याल लेप्चा भी लगातार पुल के निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे थे और जिला अधिकारियों से जानकारी ले रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/संजीव