सिक्किम त्रासदीः 88 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. Sikkim

सिक्किम त्रासदीः 88 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित


सिक्किम त्रासदीः 88 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित


सिक्किम त्रासदीः 88 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित


गंगटोक, 13 अक्टूबर (हि.स.)। सिक्किम में तीस्ता नदी में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 88 हजार से ज्यादा है। बाढ़ से अब तक 37 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 78 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी है।

प्राधिकरण के मुताबिक, तीस्ता बाढ़ से सिक्किम के चार जिलों के 99 गांव/वार्ड/नगर पंचायत प्रभावित हुए हैं और यहां के 88 हजार 400 लोग प्रभावित हुए हैं। उत्तरी सिक्किम का मंगन जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां बाढ़ से 30 हजार 300 लोग प्रभावित हुए हैं।

दूसरे स्थान पर पूर्वी सिक्किम का पाकिम जिला है, जहां 30 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। पूर्वी सिक्किम का गंगटोक जिला तीसरे और दक्षिण सिक्किम का नामची जिला चौथे स्थान पर है, जहां क्रमशः 20 हजार और 8 हजार 100 लोग प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ से चार जिलों में कुल 33 पुल पूरी तरह नष्ट हो गये। इससे वाहनों के साथ लोगों की आवाजाही भी ठप हो गई है। वहीं, राहत और बचाव कार्य भी प्रभावित हुआ है। हाल में कुल 3128 बाढ़ पीड़ित 19 राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं। बाढ़ प्रभावित चार जिलों में कुल 1870 घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

उल्लेखनीय है कि गत 3-4 अक्टूबर की रात उत्तरी सिक्किम में तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने सिक्किम में जानमाल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/संजीव